Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसीएमओ ने टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण

सीएमओ ने टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान का सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को मजडीहा गांव में निरीक्षण किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण से इन्कार करने वाले परिवारों के बच्चों को टीकाकरण करते पाई गई। सीएमओ ने भी ऐसे परिवारों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और एसएम नेट की टीम छूटे बच्चों को टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चला रही है। पीएचसी सोंधी के एमओआईसी डा. रमेश चंद्रा के नेतृत्व में खेतासराय, मजडीहा, कौड़िया, सोंगर, कयार, भुड़कुड़हा में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण का निरीक्षण करने सीएमओ मजडीहा गांव पहुंची। तब तक टीम एक दर्जन छूटे बच्चों का टीकाकरण कर चुकी थी। उन्होंने टीकाकरण न कराने से बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों के परिवार वालों को बताया। टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. मसूद अहमद, डीएमसी गुरदीप कौर, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, शिक्षा स्वस्थ्य अधिकारी अजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार, एएनएम हौसला राय, अर्चना प्रजापति, उर्मिला देवी, राममिलन यादव रहे।

Share Now...