Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”

'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...

E-Paper 30-03-2026

Homeअपना जौनपुरसीएचसी में तीन महीने से नहीं है शुगर जांच किट

सीएचसी में तीन महीने से नहीं है शुगर जांच किट

  • जांच करने वाले प्रभारी की है लापरवाही, मरीज परेशान

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड के सीएचसी पर शुगर जांच करने की किट तीन महीने पहले से समाप्त हो गयी है। तीन महीने से मरीज हास्पिटल का चक्कर लगा रहे है। जांच प्रभारी की लापरवाही से मरीजों की सांसत हो रही है।

इस बात की जानकारी जब जांच प्रभारी संजय सिंह से की गयी तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि जो लिखना है लिख दीजिए इस बात से उन पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सीएचसी के अधिकारी व कर्मचारी तानाशाह हो गये हैं और सरकार की योजनाओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिसम्बर माह से शुगर जांच किट खत्म हो गयी और मार्च महीना शुरू हो गया है लेकिन मरीज हास्पिटल का चक्कर लगा रहे है। एक तरफ सरकार क्षेत्र की जनता के लिए हर एक सुविधा उपलब्ध करा रही है वहीं विभाग के कर्मचारी सरकार की योजनाओं पर पलीता लगाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डा. एसके यादव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जो सामान नहीं रहता है तो जिनका जो विभाग है वह अपनी डिमान्ड नोट बना कर देते है मैं साइन उस डिमांड पर कर देता हूं सामान लाने की जिम्मेदारी उसी विभाग की होती है।

Share Now...