जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय सीएचसी पर बीसीपीएम द्वारा आशा कार्यकत्रियों से हुई अवैध वसूली के मामले में चिकित्सा अधीक्षक द्वारा स्पष्टीकरण माँगा गया है। कहा गया है कि यदि दो दिनों के भीतर उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि डाटा फीडिंग हेतु आई लगभग169 पीस मोबाईल आशाओं में बंटना था। सोमवार को बीसीपीएम सुरेश कुमार द्वारा वितरण कार्य किया गया जिसमें आशाओं द्वारा बीसीपीएम सुरेश कुमार पर अवैध ढंग से 300 रूपए वसूली का आरोप लगाया गया था जिसको संज्ञान में लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डाक्टर एसपी यादव द्वारा तैनात बीसीपीएम सुरेश कुमार से दो दिन में उचित स्पष्टीकरण माँगा गया है। कहा गया है कि मामले में आरोपी द्वारा समय पर उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
सीएचसी अधीक्षक ने मांगा स्पष्टीकरण
Previous article


