― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसीआरओ ने रैन बसेरा और अलाव व्यवस्था का किया निरीक्षण

सीआरओ ने रैन बसेरा और अलाव व्यवस्था का किया निरीक्षण

  • बाजार के कई प्रमुख स्थानों पर अलाव न जलवाने पर जताई कड़ी नाराजगी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। सीआरओ अजय कुमार अम्बष्ट ने नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में बने अस्थाई रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया। कई सामूहिक स्थानों पर अलाव न जलने पर नाराजगी जताई। बीते बुधवार की देर रात सीआरओ अजय कुमार अम्बष्ट नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में बने अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंच गए। रैन बसेरा की व्यवस्था संतोष जनक न मिलने पर सीआरओ ने नाराजगी जताई।वहीं जब अलाव व्यवस्था की जांच की गई तो गौरा बाजार के कई प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं मिली। यहां व्यापारी व दुकानदार अपने निजी संसाधन से अलाव की व्यवस्था किए थे। जिस पर ईओ पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द व्यवस्थाओं में सुधार करवा लेने का निर्देश दिया। सीआरओ अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि निरीक्षण किया गया है। जो भी खामियां मिली है उन्हें सुधार का निर्देश दिया गया है।

Share Now...