― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसिलीगुड़ी सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद जवान का पार्थिव शरीर...

सिलीगुड़ी सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

  • गोमती तट पर देशभक्ति के नारों के बीच सेना के जवान का हुआ अंतिम संस्कार

जौनपुर धारा, केराकत। तिरंगे में लिपटे जवान का पार्थिव शरीर जैसे शहाबुद्दीनपुर गांव पहुंचते ही गमगीन हो उठा पहले से ही हाथों में तिरंगा लेकर सेना के जवान राजेश यादव के पार्थिव शरीर को रिसीव करने के लिए सभी समुदाय के लोगों ने फूल माला लेकर पार्थिक शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात घर के पास बनाये गए मंच पर पार्थिव शरीर को रखा गया जहां परिजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत सैनिक को श्रद्धासुमन अर्पित किया। मां भारती के लाल को देखने के लिए देखते ही देखते लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

गौरतलब हो कि शहाबुद्दीनपुर ग्राम प्रधान धन्नीलाल यादव के पांच संतानों में मृतक सेना के हवलदार राजेश यादव 35वर्ष तीसरे न्ांबर पर थे। राजेश यादव वर्ष 2010में सेना में भर्ती हुए थे वह एक उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ी थे। सेना की फुटबॉल टीम में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके थे उनकी खेल-कला और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें सहकर्मियों और गांव वासियों के बीच खास पहचान दिलाई। राजेश यादव न केवल अपने परिवार बल्कि, पूरे गांव के लिए प्रेरणा थे उनकी खेल उपलब्धियों और सेना में दी गई सेवाओं ने गांव का नाम रोशन किया। उनकी मृत्यु से क्षेत्र में एक कर्तव्यनिष्ठ सैनिक और प्रेरणादायक खिलाड़ी खो दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान राजेश यादव अपनी पत्नी प्रियंका उर्फ गुड़िया 33वर्ष व रियांश 5वर्ष व अयांश 3वर्ष के साथ सिलीगुड़ी में रहते थे आने वाली 13दिसंबर को चचेरी बहन की शादी पड़ी थी। जिसने शामिल होने के लिए राजेश यादव घर आने वाला था।

सेना के जवान का सिहौली घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

सेना के जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही अंतिम संस्कार के लिए गांव से निकला पूरा वातावरण देशभक्ति के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। काफी संख्या में लोग फूल-माला और तिरंगे के साथ जुलूस की शक्ल में अंतिम संस्कार के लिए निकले। सेना के जवान का काफिला शहाबुद्दीनपुर से निकल कर सिहौली चौराहे से गुजरा तो रास्ते में खड़े लोगों ने सेना के जवान के पार्थिक शरीर पर पुष्प वर्षा की। धीरे-धीरे काफिला सिहौली गोमती नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम पहुंचा।

मां ने अपने बेटे को जय हिंद कहा, फिर माथा चूम कर किया दुलार

सेना के जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही पैतृक निवास शहाबुद्दीनपुर गांव पहुंचा तो माता मालती देवी ने अपने पुत्र को पहले जय हिंद कहा,फिर माथा चूम कर दुलार किया और बाद में अर्थी को परिवार सहित कंधा देकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए अंतिम विदाई दी। सोमवार को सेना के जवान राजेश यादव के घर पर इस मार्मिक दृश्य से हर किसी की आंख में आंसू ला दिया।

भूत पूर्व सैनिकों ने साथी जवान को दी श्रृद्धाजंलि

सिलीगुड़ी सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर जैसे ही भूतपूर्व सैनिकों को हुई तो साथी जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने शहाबुद्दीनपुर गांव पहुंच गए। इस दौरान मृतक साथी जवान के पार्थिक शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को सांत्वना देकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, दिनेश यादव, सुभाष यादव, अनिल यादव, हवलदार यादव, जयप्रकाश  शुक्ला, केके दुबे, आरएस यादव, समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पत्नी ने पति के पार्थिक शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया सलाम

मृतक सेना के जवान की पत्नी प्रियंका उर्फ गुड़िया का जहां रो-रोकर बुरा हाल था वहीं उसने इस घड़ी पर हौंसले का परिचय भी दिया और अपने पति की पार्थिक शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सलाम किया।वही आंखों से आंसू दो दिन से लगातार थम नहीं रहे हैं। वह दहाड़े मारकर रोती जा रही है। गांव की महिलाएं व युवतियां समझाने का प्रयास कर रही हैं कि उसकी तबियत खराब हो जाएगी, लेकिन वह अपने पति को जेहन से नहीं हटा पा रही है अपने दोनों बच्चों को अनाथ होते देख रोते बिलखते बेहोश हो जा रही है।

Share Now...