Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसावन माह में कावरियों के स्वास्थ्य हेतु तीन टीम का गठन

सावन माह में कावरियों के स्वास्थ्य हेतु तीन टीम का गठन

  • महादेव मंदिर तिराहा, रोडवेज एवं जेसीज चौक पर स्थापित होगा कैम्प

जौनपुर धारा, शाहगंज। श्रावण मास में कावरियों के बावत नगर के तीन स्थानों पर चिकित्सा कैम्प लगाया जायेगा। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डा.रफीक फारुकी ने तीन टीमों का गठन किया है। जिसमें डाक्टर समेत स्वास्थ्य कर्मी कैम्प में मौजूद रहेंगे। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि दो माह चलने वाले सावन माह में कावरियों का जत्था नगर के विभिन्न मार्गों से जाते हैं। जहां पिलकिछा से जल ले बेलवाई स्थित भुवनेश्वरनाथ मन्दिर धाम पर जल चढ़ाने जाते है। वहीं पक्का पोखरा स्थित कालीचौरा मन्दिर से गुरुवार की रात आजमगढ़ जनपद के मकसूदिया स्थित शिव मंदिर एवं रविवार की रात बेलवाई धाम हेतु कावरियां हजारों की संख्या में जल चढ़ाने जाते हैं। सरकार द्वारा इनके स्वास्थ्य की देखभाल हेतु निर्देशित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में एक टीम डा.राकेश कुमार के नेतृत्व में जेसीज चौक पर कैम्प करेगा। इसमें चीफ फार्मासिस्ट जे.पी.पाण्डेय एवं वार्ड ब्वाय मो.फिरोज मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरी टीम डॉ.आर.बी.यादव के नेतृत्व में महादेव मंदिर तिराहे पर रहेगा। इनके साथ चीफ फार्मासिस्ट विजय यादव एवं वार्ड ब्वाय अशोक कुमार तैनात रहेगें। वहीं तीसरी टीम डा.हरिओम मौर्या के नेतृत्व में रोडवेज पर कैम्प करेगा। इनके सहयोग में फार्मासिस्ट गिरीश चन्द्र यादव एवं वार्ड ब्वाय सुरेंद्र मौर्या तैनात किये गये हैं।

Share Now...