― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसामूहिक विवाह आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन

सामूहिक विवाह आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन

  • सामूहिक विवाह समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का किया आह्वाहन

जौनपुर धारा, सिकरारा। बुधवार को मछलीशहर के सृष्टि पैलेस में ऊमर वैश्य समाज द्वारा सामूहिक विवाह आमंत्रण पत्रिका, का विमोचन ऊमर वैश्य समिति, जौनपुर के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। पत्रिका का विमोचन अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन मुंगरा बादशाहपुर कपिल मुनि ऊमर वैश्य व संरक्षक जगदीश प्रसाद ऊमर वैश्य (पूर्व जिलाध्यक्ष) जिला महामंत्री एवम पूर्व संयोजक सामूहिक विवाह समिति अशोक ऊमर वैश्य के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस मौके पर ऊमर वैश्य महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं ऊमर वैश्य समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन कपिल मुनि ने कहा कि आगामी 2 मार्च 2024 को होने वाले सामूहिक विवाह में आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाये। इस दौरान जगदीश ऊमर वैश्य(पूर्व जिलाध्यक्ष), प्रदीप ऊमर वैश्य जिलाध्यक्ष, अशोक ऊमर वैश्य, राजीव कुमार, विश्वामित्र ऊमर वैश्य, राजकुमार राजू, व राजकुमार नेता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में संगमलाल प्रधान, घनश्याम बर्जी, सोनू  तेजी बाजार, राजेश, सुभाष, विकासराय, संतोष उर्फ डब्बल, डॉक्टर राजेश, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज, अनिल, तीर्थ राज, राजेश मुन्ना, प्रणव कुमार (सूरज), श्याम उर्फ मुन्ना, अनिल उर्फ काका, राजेश, विजय, रवि, शंकरलाल, पवन, आदि स्वजातिय बन्धु शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मंत्री व जिला उपाध्यक्ष राकेश ऊमर वैश्य ने किया।

Share Now...