जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादक के अथक प्रयास से सदर विधानसभा में स्वीकृति परियोजना सिद्दीकपुर से जमुहायी सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया। इस सम्पर्क मार्ग कि लम्बाई 11.600 किलोमीटर है जो जौनपुर व आज़मगण की सीमा को जोड़ती है। इस सम्पर्क मार्ग को चौडीकरण व सुन्दरीकरण करने में कुल लागत 1843.25 लाख रूपये खर्च होगा। शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि इस सम्पर्क मार्ग के चौड़ीकरण हो जाने से दोनों जनपद के लोगो को लाभ मिलेगा। उक्त कार्यक्रम में डॉ.रामसूरत मौर्या, शिव कुमार सिंह पूर्व प्रधान, सावले सिंह पूर्व प्रधान, श्याम कन्हैया सिंह, रविंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, शरद सिंह, रविंद्र सिंह राजू दादा, राजकेशर, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, श्यामबाबू यादव जिला पंचायत सदस्य, दीपक सिंह, बलवंत सिंह, विकास शर्मा सहित आदि लोग उपस्थिति रहे।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
साढ़े अठ्ठारह करोड़ रूपये खर्च होंगे सिद्दीकपुर से जमुहायी मार्ग के सुदृरीकरण में
