Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसरस्वती संघ का 22वां स्थापना दिवस संपन्न

सरस्वती संघ का 22वां स्थापना दिवस संपन्न

जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के सरोज विद्या शंकर कन्या इंटर कॉलेज बालवरगंज के परिसर में सरस्वती संघ का 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें सरस्वती संघ के पदाधिकारियों द्वारा सीनियर, जूनियर बच्चों का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराया गया। विजेता बच्चों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी शालू सोनी द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र, सरस्वती प्रतिमा एवं संविधान बुक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शालू सोनी ने अपने संबोधन में बताया कि सरस्वती संघ की ही देन है कि हम जैसे क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर रहकर सरकारी सेवा दे रहे हैं। उसी कड़ी में मैं भी सरस्वती स़घ की छात्रा रहकर कठिन परिश्रम कर आज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। उन्होंने अभिभावकों से कहाकि अपने बच्चे को मोटीवेट करें आप जो भी करना चाहते हैं एक लक्ष्य बनाकर कार्य करे, सफलता अवश्य मिलेगी। सरस्वती संघ के पदाधिकारी द्वारा आए हुए सभी गणमान्य लोगों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में आलोक सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी प्राचार्य, संतोष द्विवेदी, माता फेर पटेल, डॉक्टर प्रमोद के सिंह, अमित गुप्ता, सुरेश कुमार सरोज खंड शिक्षा अधिकारी आदि रहे। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित विद्या शंकर तिवारी तथा संचालन शिवम सोनी ने किया।

Share Now...