जौनपुर। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक व पूर्व सांसद धनंजय सिंह, संरक्षक एमएलसी बृजेश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में आयोजित जन एकता यात्रा में जनसैलाब उमड़ा रहा। लगातार वर्षा के बावजूद लोगों में जोश और उत्साह का माहौल बना हुआ था। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित यह यात्रा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई। सुबह से ही लोगों का हुजूम मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज परिसर में जुटने लगा। भगवान शिव के डमरू वादन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात पूर्व सांसद धनंजय सिंह और विधानपरिषद सदस्य बृजेश सिंह ने सरदार पटेल तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। हजारों लोगों की उपस्थिति में यह यात्रा अनुशासित रूप से शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई तिलकधारी कॉलेज स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला तक पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ। व्यायामशाला में प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश सिंह ने पूर्व सांसद का स्वागत करते हुए उन्हें विशाल माला पहनाई और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा, सरदार पटेल ने देश को अखंडता और एकता का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। हमें जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में योगदान देना होगा।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
सरदार पटेल जयंती पर एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब



