Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरसमस्या को लेकर बीडीओ को प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

समस्या को लेकर बीडीओ को प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, पवांरा। प्रधान संघ अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने ग्राम प्रधानों के साथ सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी मुंगराबादशाहपुर को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व ग्राम विकास मंत्री भारत सरकार को मनरेगा योजना को लेकर आ रही समस्याओं के संबंध में बारह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। दिये गये मांग-पत्र में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के क्रम में मनरेगा में पांच लाख रुपये के वित्तीय स्वीकृति के अधिकार पंचायतों को और मनरेगा के भुगतान हेतु ग्राम प्रधान को डोंगल प्रदान किया जाय जिससे भुगतान पंचायत द्वारा किया जा सके। मनरेगा का पैसा ग्राम पंचायतों के खाते में भेजा जाए जिससे लेबर और मैटेरियल का भुगतान सुगमतापूर्वक किया जा सके। जनपदों में मनरेगा द्वारा कराये गये कार्यों का बकाया मैटेरियल व लेबर के पैसे का तत्काल भुगतान कराया जाए। केन्द्रीय वित्त व राज्य वित्त की धनराशि पंचायतों को आवंटित की जा रही है। उसके आधार पर मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में धनराशि का आवंटन एक ही नियम से आवंटन करने सहित कुल 12 सूत्रीय मांग-पत्रों पर पुनर्विचार करने की अपील की।

Share Now...