- ‘समय प्रबंधन और जॉब इंटरव्यू’ विषय पर हुआ व्याख्यान
जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा एक शुक्रवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘समय प्रबंधन और जॉब इंटरव्यू’ पर केंद्रित थी, जिसमें प्रबंधन संकाय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ.रसिकेश ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। यह आयोजन केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ/इनक्यूबेशन सेंटर में सम्पन्न हुआ। डॉ.रसिकेश ने समय प्रबंधन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सही उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। डॉ.रसिकेश ने कहा कि जो समय का सद्पयोग नहीं करेगा। वह असफलता को प्राप्त करेगा। उन्होंने छात्रों को अपने दैनिक कार्यों को प्राथमिकता देने और उचित योजना बनाकर कार्य करने की सलाह दी। इसके साथ ही, उन्होंने जॉब इंटरव्यू की तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक सफल इंटरव्यू के लिए आत्मविश्वास, संचार कौशल और उचित बॉडी लैंग्वेज का होना अनिवार्य है। छात्रों को प्रभावी रिज्यूम निर्माण, साक्षात्कार के दौरान पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों तथा उत्तर देने की सही तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों ने इस सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.अविनाश डी.पाथर्डिकर ने सभी छात्रों, आयोजकों और विशेष रूप से डॉ.रसिकेश को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम श्याम त्रिपाठी, आदित्य पांडे, दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, श्रेया मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, हरीओम साहू, आर्यन पाण्डेय, आयुष गुप्ता समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।



