- अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में समिति ने की बैठक दिया निर्देश
जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विकास प्राधिकरणों आवास विकास परिषद जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में समिति के अध्ययन भ्रमण कार्यकमानुसार समिति के सभापति बृजेश सिंह Óप्रिन्सूÓ, सदस्य डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त और आशुतोष सिन्हा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श बैठक सम्पन्न हुई। सभापति ने जानकारी ली कि नगर निकायों के नागरिक स्वास्थ्य संबंधी कौन सी योजनाएं संचालित है तथा इन योजनाओं का सही प्रकार से संचालन का उत्तर दायित्व किन अधिकारियों पर है। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आंगनबाड़ी के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समिति ने सभी ईओ को निर्देशित किया कि नियमित रूप से एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाना सुनिश्चित करे और एंटी लार्वा छिड़काव की दवा की गुणवत्ता प्रमाणिक हो। सभापति ने नगर निकाय में कुल विद्यालयों के संचालन की भी ब्योरा मांगा। जिसमें विद्यालय में सुरक्षित भवन, पेयजल तथा शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था है एवं विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्तियों के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल से जानकारी प्राप्त की। समिति ने निर्देश दिया कि नगर पालिका परिषद के टोल फ्री नंबर1535 का प्रचार-प्रसार होर्डिंग और अखबार के माध्यम से कराना सुनिश्चित करे ताकि आमजन में व्यापक प्रचार हो सके। इसके उपरांत जिला पंचायत राज अधिकारी अधिकारी से सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, सफाई कर्मचारियों की संख्या आदि की जानकारी प्राप्त की। सीएमओ को निर्देशित किया गया कि नर्सिंग होम से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण ठीक प्रकार से किया जाए। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा समिति को आश्वस्त किया गया कि दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, सीआरओ अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



