जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह गौर ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 16 मई से विशेष सात दिवसीय सफाई अभियान की शुरूआत की गई है और जनता से अपील की है कि वह इस नगर की सफाई अभियान में विशेष सहयोग करें। यह अभियान जनपद के सभी 12 नगर निकायों के 204 वार्डों में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 16 मई से सात दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य के गहन निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। इस संबंध में नगर निकाय के निवासियों से अपील की है कि वह इस कार्य हेतु तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सहयोग प्रदान करें और नगर पंचायत को स्वच्छता में प्रथम स्थान दिलाने की कृपा करें। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी बृजकिशोर सिंह गौर ने जनता से अपील की है कि वह अपने घर के कचरा को कूड़े वाली गाड़ी में ही डालें तथा अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सफाई अभियान में सहयोग करे जनता : ईओ

Previous article
Next article


