Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हिन्दू राष्ट्र आवश्यक

सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हिन्दू राष्ट्र आवश्यक

जौनपुर धारा, खुटहन। अयोध्या के तपस्वी की छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस महराज ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति बचाने के लिए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना अब नितांत आवश्यक हो गया है। देश विरोधी शक्तियां तरह तरह के कुचक्र रचकर हमारी विरासत के साथ साथ पूरे हिंदुस्तान को खंडित करना चाह रही है। उक्त बातें उन्होंने गुरुवार को अयोध्या से वाराणसी जाते समय पिलकिछा गांव के गोमती नदी तट पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज एक विशेष वर्ग के लोग हिन्दू को कमजोर करने में लगे हुए हैं। कहीं लव जिहाद के बहाने तो कहीं हिंसा के बल पर सीधे साधे हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। खुलेआम विरोधी देश पाकिस्तान की जयकार की जा रही है। वालीवुड में भी हमारी संस्कृति और भगवा का अपमान किया जा रहा है। ऐसी हालत में देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाना और भी आवश्यक हो गया है। इनके साथ अयोध्या के महंत रामसुमिरन दास और शनि बाबा भी मौजूद रहे।

Share Now...