Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसनराइज पब्लिक स्कूल में लगा साइंस एग्जीबिशन

सनराइज पब्लिक स्कूल में लगा साइंस एग्जीबिशन

  • फूड फेस्टिवल के प्रति लोगों में रहा खासा उत्साह

शाहगंज। सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित साइंस एग्जीबिशन लोगों के दिलों में विज्ञान के प्रति लगाव को और बढ़ावा देता नजर आया। इसके साथ ही साथ आयोजित फूड फेस्टिवल स्वाद का जादू बिखेरता नजर आया। इसके साथ ही सामाजिक जागरूकता का असर पूरे आयोजन पर दिखाई दिया। जहां पर बच्चों ने अद्भुत  तालमेल के द्वारा अपने प्रतिभा एवं रचनात्मक का शानदार उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर शाहगंज पुलिस द्वारा यातायात माह के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दिया। कार्यक्रम की रंगारंग  शुरुआत स्वागत गीत और प्रधानाचार्य के संबोधन के साथ हुई। विद्यालय में आयोजित इस साइंस एग्जीबिशन में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, रोबोटिक्स, सोलर एनर्जी, जल संरक्षण तथा आधुनिक तकनीको पर आधारित अपने मॉडल प्रस्तुत किये। कॉलेज में आए हुए अभिभावकों और आमंत्रित अतिथियों ने बच्चों की शानदार मेहनत और विस्तृत कल्पनाशीलता की जमकर तारीफ किया। इसी दौरान बच्चों द्वारा लगाए गए फूड फेस्टिवल में आए हुए अतिथियों ने विविध व्यंजनों का स्वाद लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों द्वारा बनाए गए स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का सभी ने जमकर सराहना किया। कार्यक्रम के दौरान शाहगंज पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में यातायात माह के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गई इसमें छात्रों ने ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। समारोह में विद्यालय प्रबंधक डॉ ज्ञानचंद चित्रवंशी, डॉक्टर सुधांशु चित्रवंशी, डॉक्टर हिमांशु चित्रवंशी , प्रियंका चित्रवंशी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं ,अभिभावक और विद्यार्थी हजारों की संख्या में मौजूद रहे।

Share Now...