― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसा मे घायल बेजुबान नीलगाय को मिला इलाज

सड़क हादसा मे घायल बेजुबान नीलगाय को मिला इलाज

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव मे सड़क पार करते समय एक नीलगाय की टक्कर अज्ञात चार पहिया वाहन से हो गई। जिसमे बेजुबान नीलगाय घायल हो गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े बेजुबान नीलगाय को इलाज करवाकर नया जीवन देकर देवरामपुर के लोगो ने इन्सानियत की मिसाल पेश की है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरामपुर गांव के पास से गुजरने वाली प्रयागराज शाहगंज मार्ग पर मंगलवार की सुबह सड़क पार करते समय एक नीलगाय की टक्कर अज्ञात चार पहिया वाहन से हो गई। जिसमे बेजुबान नीलगाय घायल हो गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े नीलगाय को देखकर ग्राम प्रधान के पिता बड़े लाल और अन्य ग्रामीणो ने बिना देरी किए हुए पशु अस्पताल घनश्यामपुर के डाक्टरो को सुचना देकर बेजुबान नीलगाय की ईलाज करवाया।इस मौके पर बड़ेलाल, रामफेर, दिनेश कुमार, महेन्द्र यादव, नन्हे यादव, दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...