- कहीं लटक रहे बिजली के तार, कहीं दूसरे के सहारे टिके पोल
जौनपुर। बिजली विभाग भले ही पोल व तारों की मरम्मत करने के दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कही परे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर विभाग की कार गुजारी सामने आई। नगर में कहीं बिजली के तार लटके मिले तो कही पर बिजली के पोल एक दूसरे के सहारे टिक हुए पड़े हैं। शकरमंड़ी रोड पर लटके बिजली के पोल हादसे का सबब बन रहें हैं। गर्मियों का सीजन नजदीक आ रहा है, विगत वर्षों से यह देखा जा रहा है कि पहले तो बिजली विभाग व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की बात कहता है लेकिन जब काम धरातल पर आने की बात होती है तो सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाती है।

नगर के अधिकांश स्थानों पर पोल तिरछे दिखाई दे रहे हैं। शंकरमंडी से शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर सड़क पर बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया है जो राहगीरों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो इस बारे में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधूरी सड़क के बीच में गैरजरूरी पोल आने की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सतर्कता के अभाव में कभी भी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने पोल हटाने की मांग की है।



