― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसड़क धंसने से बना गड्ढा हादसों को दे रहा न्योता

सड़क धंसने से बना गड्ढा हादसों को दे रहा न्योता

  • आजमगढ़ जनपद को जोड़ता है यह मार्ग

जौनपुर धारा, खेतासराय। बरंगी के पास गुरैनी-मार्टिनगंज सड़क बीचो बीच धंस गई है। इससे सड़क के बीच गहरा गड्ढा बन गया। सड़क धंसने से गड्ढे में वाहन पलटने का खतरा बना हुआ है। खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने लाल कपड़ा लगाकर गड्ढे के किनारे कांटेदार झाड़ी लगा दिया है।

गुरैनी से निकली सड़क आजमगढ़ के मार्टिनगंज को जोड़ती है। मानीकला, बरंगी, सोंगर, मवई, भादों समेत कई गांवों के लोगों को इसी सड़क से होकर जाना पड़ता है। जगह जगह यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। भारी वाहनों के आवागमन के चलते बरंगी के पास सड़क बीचो बीच धंस कर गड्ढे में तब्दील हो गई। रात्रि में अन्जान लोगों के लिए यह गड्ढा जानलेवा साबित हो सकता है। किसान भी ट्रैक्टर लेकर इस सड़क से आते जाते रहते हैं। सड़क धंसने से वाहन पलटने का भय भी बना रहता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।

Share Now...