Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो गम्भीर

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो गम्भीर

जौनपुर धारा,सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अनियंत्रित ट्रक चेचीस वाहन ने बाइक सवार को कुचल कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेल्हथी गांव से नगवां गांव के तीन युवक भानु प्रताप सिंह 28पुत्र सीताराम राम सिंह, हरिकिशुन 30पुत्र रामवृक्ष, भीम सिंह 27पुत्र शिवशंकर सभी निवासी नगवां एक ही बाइक पर तीनों सवार हाथीनाला से दुद्धी बारात से वापस लौट रहे थे। बिडर गांव में एक अनियंत्रित ट्रक चेचीस वाहन ने बाइक सवार को कुचलते हुए फरार हो गया। घटना स्थल बिडर गांव के ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने एक युवक हरिकिशुन 30पुत्र रामवृक्ष निवासी नगवां को मृत घोषित कर दिया। दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमे एक युवक भानु प्रताप सिंह गंभीर है। वहीं दूसरा युवक भीम सिंह खरवार की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। पुलिस ने सीएचसी दुद्धी पहुँच हरिकिशुन का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गांव के पड़ोसी युवक जोगेंद्र का बारात बेलहथ्थी में गया हुआ था। गांव के तीन लोग एक बाइक से बारात गए थे। वापस लौटते समय बिडर गांव में सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

Share Now...