Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसड़क किनारे खड़े युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर

सड़क किनारे खड़े युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर

  • जौनपुर-केराकत मार्ग पर गजना बाजार में हुई घटना

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जौनपुर-केराकत मार्ग पर शनिवार की रात खड़े एक युवक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर परंतु स्थिर बनी हुई है। थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी सुमित कुमार १८ पुत्र पप्पू सड़क के किनारे खड़े होकर ठेले से कुछ सामान खरीद रहा था। इसी दौरान केराकत के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के फलस्वरूप युवक बुरी तरह से घायल हो गया जबकि बाइक सवार भी सड़क पर गिर गया परंतु लोगो के पहुंचने के पहले वह अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल सुमित कुमार को घायल अवस्था में १०८ एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर परंतु स्थिर बनी हुई है।

Share Now...