Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरसंविधान दिवस पर दिलायी गयी शपथ

संविधान दिवस पर दिलायी गयी शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना प्रांगण में शनिवार को 73वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा और समस्त पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में प्रस्तावना को दोहराया। उन्होंने समस्त पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलायी। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बनाये कानून के तहत हम लोग भी पुलिस की नौकरी करते हैं। हम सबको बखूबी संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फर्ज बनता है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक शितलू प्रसाद, बासदेव प्रसाद, मंजय यादव, बालशंकर यादव, शैलेन्द्र सिंह, दीवान गेंदा सिंह, लाल बहादुर सिंह, सर्वेश सिंह, मुंशी लक्ष्मण यादव सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Share Now...