Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

पुत्री ने लगाया छत से धकेलने का आरोप, पुलिस ने शव लिया कब्जे में

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार के शीतला चौकियां स्थित चौकीपुर गांव में एक युवक की शराब के नशे में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मृतक के स्वजनों ने किसी के द्वारा छत से धकेल देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची शीतला चौकियां पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकीपुर निवासी ननकु 40 पुत्र स्व. गया शुक्रवार की रात्रि शराब के नशे में था। ग्रामीणों व स्वजनों के अनुसार मरणासन्न हालत में वह थाना क्षेत्र के महंगुपुर में एक निमार्णाधीन भवन के पास गिरा पड़ा था। किसी ने फोन से उसके घर वालों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने ननकू को घटनास्थल से उठाकर आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। रात्रि लगभग एक बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। मृतक के स्वजनों ने किसी द्वारा विद्यालय की छत से धकेल देने का आरोप लगा कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शीतला चौकियां चौकी प्रभारी चंदन राय ने बताया की युवक नशे में था। घर वाले जिला अस्पताल ले गए थे। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ हो सकेगी और उसी आधार पर आगे उचित कार्यवाही की जायेगी।

Share Now...