Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसंघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्र व समाज के प्रति अपने दायित्वों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र गौ सेवा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश बांकेलाल ने वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ कार्यकर्ताओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन जैसे पांच प्रमुख दायित्वों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। जिला संघ चालक डॉ.सुभाष ने कहा कि संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। समाज में व्याप्त कुरीतियों और सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सभी को ईमानदारी से राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैप्टेन अजीत पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक प्राकृतिक आपदा, बाढ़ और अन्य संकट के समय सेवा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला, जो बीआरपी इंटर कॉलेज से लाइन बाजार और कलेक्ट्रेट होते हुए वापस परिसर में प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ। मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। इस अवसर पर कई संघ पदाधिकारी व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Share Now...