― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसंगठन के लिए मार्गदर्शक हैं प्रादेशिक सदस्य : दिनेश टंडन

संगठन के लिए मार्गदर्शक हैं प्रादेशिक सदस्य : दिनेश टंडन

  • व्यापार मंडल की नई कमेटी व्यापारियों का शोषण नहीं होने देगी : राधेरमण जायसवाल

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल की 2024 से 2027 तक कार्य करने वाली नगर कमेटी की परिचय सम्मेलन अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में सुत्तहटी चौराहा स्थित बैंकर प्लाजा के मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया। अध्यक्ष राधेरमण ने सभी संरक्षक के साथ अतिथि और व्यापारी बंधुओ का स्वागत करते हुए कहा कि नगर उद्योग व्यापार मंडल की नए कमेटी व्यापारियों का शोषण किसी भी हालत में नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र के साथ व्यापारी परिचय पत्र भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि जहां जरूरत होगी जिला कमेटी वहां उपस्थित मिलेगा।जिससे प्रदेश नेतृत्व को व्यापारी हित की लड़ाई में सर्वसम्मति बनाने में सहायता मिलती है, कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू के द्वारा ईशवंदना का पाठ किया गया, तत्पश्चात सभी पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में उपस्थित जिला संरक्षक राजदेव यादव, छबूलाल सोनकर, जगदीश चंद्र गाढ़ा, नन्हेंलाल वर्मा, श्याम चंद्र अग्रहरी, अनिल जायसवाल हरि ओम ने उपस्थित पदाधिकारी के साथ सभी व्यापारियों को एकजुट रहने का संबोधन किया। सम्मेलन में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, ओम प्रकाश जायसवाल, अमर जौहरी, संदीप वर्मा, रामकुमार साहू, संतोष मौर्य, रोशी सोनकर, निरंजन वर्मा, लोकेश साहू, हफिज शाह, रंजीत सिंह, विजय गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, शरद साहू, अमित निगम, गुलजारी लाल साहू, शशांक जायसवाल, शुभम गुप्ता, पारस नाथ गुप्ता, संतोष सिंथालिया, डॉ.संदीप पांडे सहित आदि लोग उस्थित रहें। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने किया।

Share Now...