जौनपुर। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की नवीन शाखा भवन के भूमि पूजन दिवस पर मंगलवार को सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजन को फल, बिस्कुट एवं उपयोगी की वस्तुएं वितरित की गई। समूह के संस्थापक अघोरेश्वर महाप्रभु तथा वर्तमान पीठाधीश्वर गुरुपद बाबा के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारी समरजीत सिंह ने बताया कि आज का दिन समूह के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के ही दिन गुरुपद बाबा द्वारा रामराय पट्टी वनविहार मार्ग पर शाखा के नवीन भवन हेतु भूमि पूजन किया गया था। उन्होंने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह मानवता की सेवा तथा लोगों के अध्यात्मिक विकास प्रगति एवं कल्याण के लिए समर्पित है। समूह निर्धन एवं असहायों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। शाखा उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने भी समूह की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और भविष्य में भी वृद्धाश्रम में यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर समूह के पदाधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम भवन के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। आश्रम के प्रबंधक रवि चौबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
श्रीसर्वेश्वरी समूह ने वृद्धाश्रम में बांटा फल एवं उपयोगी वस्तु

Previous article


