Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा,

श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा,

  • श्रद्धालुओं ने घरों की छतों से किया पुष्प वर्षा

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। श्रीराम लीला कमेटी गुड़हाई से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्रयागराज से पधारे कथाव्यास गोवत्स पंडित कृष्ण चाकर महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से बेदी पूजन के पश्चात दिव्या मंगल कलश यात्रा संपूर्ण नगर में निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ मुन्ना व सभासद निकुंज ऊमरवैश्य ने संयुक्त रूप से भागवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर किया। कलश यात्रा में शामिल पीतांबरधारी महिलाएं 108मंगल कलश सर पर धारण कर भगवान श्रीकृष्ण का नाम संकीर्तन करते हुए चल रही थी। रथ पर कथाव्यास पूज्य श्रीगोवत्स पंडित कृष्ण चाकर जी महाराज विराजमान रहे। रथ के आगे श्रद्धालुजन गाजे-बाजे और डीजे के साथ भगवान का नाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। जिसे देख श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर हो गए। महिलाओं ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा से स्वागत किया। ‘हरे राम हरे कृष्णÓ के नाम संकीर्तन से समूचा नगर गुंजायमान हो रहा था। मंगलकलश यात्रा में पप्पू भोजवाल सर पर श्रीमद् भागवत ग्रंथ लेकर शामिल रहे। कलश यात्रा मोहल्ला गुड़हाई से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कथा स्थल श्री राम लीला मैदान में पहुंचकर समापन हुआ। इस अवसर पर आकाश गुप्ता गोलू, राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, राजीव गुप्ता, बबलू गुप्ता, शनि, प्रदीप भोजवाल, मनोज भोजवाल व शिव प्रसाद साहू आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...