जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सेनापुर में रविवार को दोपहर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मृत्युभोज का बहिष्कार करने के लिए आमजन को जागरूक किया गया। गौरतलब है कि शिक्षक अमरनाथ शास्त्री की माता किस्मत्ती देवी पत्नी स्व.भगवान दास का निधन विगत 28मार्च होने के बाद अमरनाथ शास्त्री ने मृत्यु के दसवें दिन शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ मृत्युभोज कार्यक्रम का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आये वक्ताओं ने मृत्युभोज के सम्बंध में कहा कि समाज मे बहुत से ऐसे परिवार है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। मृत्युभोज कार्यक्रम के लिए उनको कर्ज लेना होता है। जिसके चलते भारी कर्जे के बोझ के तले वे दब जाते है। आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हो जाते हैं, और उनका विकास रुक जाता है।इस अवसर पर कामरेड बचाऊ राम, राजेन्द्र प्रधान, पूर्व रमेश कुमार, अनिल चौहान, अमरदेव राम, ऋषभ मेहता, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, शिवनारायण मास्टर समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लालप्रकाश रही ने की।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
श्रधांजलि सभा का आयोजन कर किया तेरहवीं बहिष्कार
