जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओलंदगंज में स्थित एक मोबाइल शोरूम में बीती रात चोरों ने शटर काटकर लाखों रुपए नगद समेत मोबाइल चोरी कर पुलिस को चुनौती दे दिया। इस घटना से जहां एक ओर शहर के व्यापारियों में डर का माहौल है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खडे हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही शोरूम के मालिक ने पुलिस को सूचित किया, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन किया है। बताया गया कि चोरों ने शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए शटर काटकर चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने शोरूम के अंदर घुसकर लाखों नकद समेत कीमती अनगिनत मोबाइल फोन चुराया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। शोरूम मालिक ने बताया कि चोरी की घटना से उनका व्यवसाय प्रभावित हो गया है। पुलिस ने शोरूम के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की है और इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्दी ही चोरों का पता चल जाएगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ज्ञात हो कि इस चोरी की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खडे किए हैं। जब मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही थी और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो, तब इस तरह की घटना होना सुरक्षा की कमजोर कडी को उजागर करता है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
शोरूम का शटर काटकर लाखों का मोबाइल चोरी



