जौनपुर धारा, थानागद्दी। विश्व हिंदू युवा वाहनी संघ के संस्थापक रविकांत गिरी ने कार्यकारिणी की बैठक कर नाऊपुर के शिवम उपाध्याय को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में शिवम उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया और कहा कि इनके नेतृत्व मे संगठन को नया मुकाम हासिल होगा। संस्थापक रविकांत ने बताया कि विश्व हियुवा संघ पूरे भारत में कार्य करता हैं। संगठन छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली, यूपी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हैं। शिवम उपाध्याय ने कार्यकारिणी, संस्थापक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। हिंदू परम्पराओं, पर्यावरण का संरक्षण करना। हिन्दू देवी देवताओं व धार्मिक ग्रंथों का उपहास करने वालों के खिलाफ संगठन विधि सम्मत कार्रवाई के सरकार को मजबूर करेगा। दिन-प्रतिदिन फेमस होने के लिए कुछ दिवालिया नेता अनर्गल बातें करते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करके कोर्ट में पिटीशन दाखिल की जाएगी।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
शिवम विश्व हिन्दू युवा वाहनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें
Previous article


