Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”

'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...

E-Paper 30-03-2026

Homeअपना जौनपुरशिवबारात व शोभायात्रा को लेकर आयोजित हुई बैठक

शिवबारात व शोभायात्रा को लेकर आयोजित हुई बैठक

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के प्राचीन काँवरिया संघ (सेवा महासमिति) द्वारा 18 फरवरी शनिवार को  शोभायात्रा व शिव बारात को लेकर बुधवार को श्रीरामेश्वर महादेव मंदिर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक श्यामबाबू सेठ उर्फ टेम्पो सेठ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा व शिव बारात अच्छी व सुन्दर निकाली जायेगी जिसमें शोभायात्रा का समय दोपहर 1 बजे श्रीरामेश्वर महादेव मंदिर स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज पक्के तालाब से शोभायात्रा निकल कर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए शाम 5.30 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर गोलाबाजार में समाप्त होगी। इस बैठक में मुख्य रुप से माता प्रसाद गुप्ता, सुरेश मौर्या, सुरेश निगम, नीलू सिह, मुन्ना चौरसिया सहित नगर के संभ्रांत नागरिक व प्राचीन काँवरिया संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Now...