Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरशिया कॉलेज में हुआ कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन

शिया कॉलेज में हुआ कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन

जौनपुर। समग्र शिक्षा माध्यमिक कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन रजा डीएम शिया इण्टर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर और मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी सोच के दृष्टिगत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 9वीं और 10वीं के छात्रों के कैरियर को आगे बढाने के लिए पंख कार्यक्रम की शरूआत की गयी है, जिसमे बच्चे की अभिरूचि और योग्यता को देखते हुए उन्हे आगे बढाने का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कैरियर में बच्चों को सही दिशा चुनना अत्यंत आवश्यक है, इस बात पर उन्होने विशेष बल दिया। जिलाधिकारी के द्वारा इस तरह के आयोजन होने पर सभी को प्रोत्साहित किया गया और कहा गया कि भविष्य में इस तरह के आयोजन किए जाए जिससे बच्चों के कैरियर को सही दिशा मिल सके और ये बच्चे मा0 प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दे सके। विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह (कीर्ति चक्र) ने बच्चों को विश्लेषणात्मक ढंग से कैरियर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से सेना में सेवा दे सकते है। मेले में समस्त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अपने-अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ उत्साहपूर्वक स्टॉल पर प्रदर्शनी माडॅल का जिलाधिकारी एवं अन्य अतिथियों के द्वारा समस्त स्टॉल का क्रमवार  अवलोकन करते हुए उनके कार्यो की सराहना की गयी। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडे सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल व प्रधानाचार्य आईटीआई मनीष कुमार पाल व जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ.राजन सिंह, शिया इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अलमदार हुसैन नजर व अन्य राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...