Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरशिक्षा से ही समाज में परिवर्तन सम्भव : डा.अरुण सिंह

शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन सम्भव : डा.अरुण सिंह

  • 185 अध्यनरत छात्रों को वितरित किया गया स्मार्ट फोन

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के अब्दुल अज़ीज अंसारी पीजी कॉलेज मजडीहा में सोमवार की सुबह स्नातक के 185अध्यनरत छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद योजना के तहत स्मार्ट फोन दिया गया। जानकारी के अनुसार बतौर मुख्य अतिथि डॉ.अरुण सिंह अध्यक्ष धर्म संस्कृति संगम उत्तर प्रदेश ने स्मार्ट फोन वितरित करके समारोह का शुभारम्भ किया। समारोह को सम्बोधित करते कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है, तकनीकी शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि कम्प्यूटर युक्त शिक्षा से ही देश विश्व गुरु बन सकता है। सरकार की इस पहल से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को अध्यन में मदद मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रबन्धक कहकशा खान ने किया।सत्र 2020-21, 2021-22 के छात्र-छात्राओं को उच्च तकनीकी शिक्षा को आगे जारी रखने के लिए यह यह स्मार्ट फोन वितरित किया गया। छात्रा प्रियंका यादव, प्रियंका सिंह, राहुल कुमार, मो.दानिश, रीमा सिंह, राजीव कुमार, रेहान अंसारी, रानी यादव आदि छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मो.अतहर खान ने किया। इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद पांडेय, मन्नान अहमद, हाफिज वसीम, ग्राम प्रधान सैय्यद नदीम, डा.सलीम खान, डा.एनपी उपाध्याय, प्रधानाचार्य डॉ.नौशाद अहमद, डॉ.तस्लीमा बानो, डॉ.चिरंजीव यादव आमिर सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मिर्जा जफर बेग ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Share Now...