Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरशाहगंज रोडवेज डिपो पर कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव संपन्न

शाहगंज रोडवेज डिपो पर कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव संपन्न

  • स्वतंत्र कुमार यादव बने अध्यक्ष

शाहगंज। स्थित रोडवेज डिपो पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा का चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव और उमाशंकर यादव की देखरेख में यह चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव के बाद परिणामों की घोषणा की गई। स्वतंत्र कुमार यादव को शाखा का नया अध्यक्ष चुना गया। पन्नालाल बोस को उपाध्यक्ष और विवेक कुमार सिंह को शाखा मंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया। रामचंद्र यादव क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुने गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। चुनाव स्थल पर कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे, इनमें रामधारी (स्स्न), अखिलेश चौरसिया, विनोद कुमार, गिरीश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, रामाशंकर यादव, राकेश नाथ वर्मा, विजय मिश्रा, दीनानाथ सिंह, शरद सिंह और रामचंद्र यादव शामिल थे। संयुक्त परिषद शाखा शाहगंज के सभी सम्मानित सदस्य चुनाव प्रक्रिया में मौजूद रहे।

Share Now...