Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरशांतिपूर्ण चुनाव को पुलिस प्रशासन मुस्तैद, जिले की सीमाएं सील

शांतिपूर्ण चुनाव को पुलिस प्रशासन मुस्तैद, जिले की सीमाएं सील

  • तीन कंपनी पीएसी व एक कंपनी आइटीबीपी के जवान भी रहेंगे तैनात
  • 51 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर होगी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले की 12 स्थानीय नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को प्रशासन पूरी तरह चाक-चौबंद है। बुधवार की शाम जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए अर्द्ध सैनिक बल, पीएसी व पुलिस जवानों समेत करीब साढ़े तीन हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। अति संवेदनशील 51 मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शांतिपूर्ण मतदान में खलल डालने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा। वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज व भदोही जिलों से लगने वाली जनपद की सीमाएं बुधवार की शाम से पूरी तरह सील कर दी गईं। अंतरजनपदीय व अंतर नगर निकाय की सीमाओं पर कुल 79 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। जिले को 19 जोन व 40 सेक्टर में विभाजित किया गया है। कुल 154 मतदान केंद्र व 488 मतदेय स्थल हैं। वैसे तो सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, किंतु 16 अति संवेदनशील प्लस, 35 अति संवेदनशील व 45 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्द्ध सैनिकों व पीएससी के जवानों की भी तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आइटीबीपी, 270 उप निरीक्षक, 1398 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल के अलावा 981 होमगार्ड व पीआरडी के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त सभी थानों पर दो-दो क्यूआरटी किसी भी आपात स्थिति से निबटने को मुस्तैद रहेंगे। क्लस्टर मोबाइल लगातार तीन-तीन मतदान केंद्रों पर भ्रमण करेंगे। कहीं किसी तरह की गड़बड़ी होने पर पांच मिनट के भीतर ही पीआरबी टीम व अतिरिक्त फोर्स भी पहुंच जाएगी।

Share Now...