Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरशहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि

शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर। हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दीवानी बार एसोसिएशन के प्रांगण में अमर शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर का 95वां शहादत दिवस अत्यंत भावपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण कर, मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाई और दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म 1907 में एक ऐसे किसान परिवार में हुआ था, जहां रग-रग में देशभक्ति दौड़ती थी। बचपन में जलियांवाला बाग हत्याकांड की विभीषिका ने उनके मन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का जो बीज बोया, उसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की दिशा बदल दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले इन वीरों का बलिदान आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अधिवक्ता दीपा साहू, बीना तिवारी, शुभम, अखिलेश, राज पाठक, राजेश गुप्ता, संतोष, जितेंद्र, उषा, राहुल, सविता, रंजना सहित भारी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संकल्प लिया कि शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूरा परिसर ‘शहीद भगत सिंह अमर रहेंÓ के नारों से गुंजायमान रहा।

Share Now...