Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeखेलशराब, छोटे कपड़े, टी शर्ट उतारने समेत इन चीजों पर पाबंदी

शराब, छोटे कपड़े, टी शर्ट उतारने समेत इन चीजों पर पाबंदी

दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप २०२२ की शुरुआत २० नवंबर २०२२ को होने वाली है। पहली बार कतर में आयोजित होने वाला ये टूर्नामेंट शुरुआत से ही विवादों में रहा हैं। इस टूर्नामेंट में जहां खिलाड़ियों को तो गरमी व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा ही वहीं फुटबॉल फैंस भी अच्छे से इसका आनंद नहीं उठा पाएंगे।

दरअसल वर्ल्ड कप से ठीक पहले कतर सरकार ने कुछ अजीबोगरीब नियम कानून जारी किए हैं जिनका पालन करना सभी के लिए जरूरी हैं। इस्लामिक देश होने के नाते कतर में हर महिला फैन को अपने शरीर का ऊपरी हिस्सा ढंकना होगा। साथ ही उन्हें घुटने से ऊपर कपड़े पहनने की इजाजत भी नहीं होगी। कतर में सभी महिला फैंस के लिए किसी भी तरीके के तंग कपड़े पहनने पर सीधा बैन लगा हुआ है। कतर में महिला फैंस के साथ-साथ पुरुष फैंस पर भी कई तरह की बंदिशें हैं। फैंस स्टेडियम में शर्ट उतारने की इजाजत नहीं है। आदमियों को लंबी कार्गो पैंट और हल्के चिनोज पहनने की इजाजत है जिससे उनके घुटने कवर हों। कतर में शराब का सेवन प्रतिबंधित हैं लेकिन सरकार द्वारा टूर्नामेंट के मद्देनजर कई जगहों पर फैन जोन बनाए गए हैं। फैंस केवल इन्हीं जगहों पर शराब खरीद सकते हैं और पी सकते हैं। सार्वजनिक जगहों पर इसका सेवन करना प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा अपनी पत्नी और पति के अलावा किसी गैर महिला या फिर पुरूष के साथ संबंध बनाना भी प्रतिबंधित हैं। कतर में समलैंगिकता अपराध है। ऐसे अपराधों के लिए विदेशी नागरिकों को भी ७ साल की जेल हो सकती है।

Share Now...