Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशराबी मजदूर को अवारा कुत्तों ने नोचकर किया अधमरा

शराबी मजदूर को अवारा कुत्तों ने नोचकर किया अधमरा

जौनपुर धारा, मीरगंज। थाना क्षेत्र में शराब के नशे में गिरे एक मजदूर को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका उपचार एक चिकित्सालय में चल रहा है जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मामला थाना क्षेत्र के सवैया गांव का है। एक ओर मजदूर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है वही क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत फैल गई है। क्षेत्र के सवैया निवासी 40 वर्षीय बीरबल बनवासी शुक्रवार की शाम को अपने घर से गांव में ही गेहूं की मड़ाई करने गया था। मड़ाई कर वहां से देर शाम एक अंडे की दुकान से आमलेट लेकर जेब में रख लिया व देशी दारू की दुकान पर पहुंच शराब पिया। अधिक शराब पीने के कारण कुछ दूर पर खेत के बगल गिर पड़ा तभी कुछ अवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े और नोच-नोचकर उसे लहूलुहान कर दिया। रात में वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर पड़ी तो उसने उन कुत्तों को भगाया और घायल मजदूर के परिजनो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे खून से लथपथ देख रोते विलखते उपचार के लिए एक अस्पताल में ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। लोगों ने अनुमान लगाया कि उसके जेब में आमलेट पडा था जिसे खाने के चक्कर में कुत्तों ने उसे नोचा। घटना को लेकर क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से शराबी किस्म के लोगों में खलबली मच गई है।

Share Now...