Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरव्यक्ति का उसके हुनर से होती है पहचान : बरसातू राम

व्यक्ति का उसके हुनर से होती है पहचान : बरसातू राम

  • किशोरियों को प्रशिक्षित करना सराहनीय कार्य- मुन्ने लाल
  • समाजसेवियों ने दो सिलाई मशीन संस्था को किया दान

जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम चकमीर मीरापुर मे ग्रामीण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र (त्रैमासिक हुनर सेंटर) का उद्घाटन किया गया। ग्रामीण महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के पूर्व महामंत्री बरसातू राम सरोज ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके हुनर से होती है। व्यक्ति को अपनी पहचान स्वयं बनानी चाहिए बगैर ज्ञान के मनुष्य धरती पर पशु के समान है। पॉलिथीन मुक्त करने हेतु किशोरियों द्वारा तैयार किया जा रहा बैग समाज के लिए प्रेरक है। इस अवसर पर किशोरियों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराया। अभिमन्यु यादव पी.जी.कॉलेज लपरी के प्रबंधक  मुन्नेलाल यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में किशोरियों, महिलाओं को जो शिक्षित और प्रशिक्षित करने का काम संस्था द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने एक सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र को देने  का वादा किया। आरती सिंह व दिलरुबा परवीन ने कहा कि व्यक्ति बडा़ नही होता बल्कि व्यक्ति के अंदर छिपी प्रतिभा बड़ी होती यदि व्यक्ति ठान ले तो कोई भी काम असंभव नहीं है। शिक्षक नेता प्रशांत मिश्रा व एडवोकेट रण बहादुर यादव ने कहा कि छोटे-छोटे रोजगार के माध्यम से आजीविका के अवसर अभी भी ग्रामीण अंचल मे मौजूद है। केवल उन्हें सजोने और सवारने की जरूरत है। सामाजिक कार्यकर्ता रामचन्द्र यादव व राम सागर विश्वकर्मा ने कहा कि सामूहिक ताकत से समाज में बड़ा परिवर्तन किया जाना संभव है। किशोरिया द्वारा सामाजिक बुराई दहेज प्रथा, बाल विवाह, शिक्षा, स्वास्थ एवं कुपोषण समाप्त करने हेतु लगातार किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। सोशल एक्टविस्ट राजेश व समूह की अध्यक्ष रचना ने कहा कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं है। यदि महिलाओं व किशोरियों को अवसर मिले तो गांव समाज के साथ-साथ देश का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन रमेश यादव ने किया। इस अवसर पर बबीता, सुषमा, संगीता, निर्मला, नेहा, रीना, स्नेह लता, अंजू आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...