Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवेल्डिंग शॉप में चल रहा था अवैध असलहा फैक्ट्री, पुलिस ने किया...

वेल्डिंग शॉप में चल रहा था अवैध असलहा फैक्ट्री, पुलिस ने किया भाण्डाफोड़

जौनपुर धारा,जौनपुर।थाना सरायख्वाजा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर संचालन कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कुल 09अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया है। थाना सरायख्वाजा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आठ फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अनापुर चौराहे के निकट राजेश वेल्डिंग शॉप से अवैध असलहां बनाने के फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए। 32बोर पिस्टल(बिना मैगजीन), 315बोर देशी तमंचा, 7पिस्टल बाडी, 12अर्धनिर्मित मैगजीन कवर, 5स्लाइड, 8नाल (4निर्मित और 4अर्धनिर्मित), 10रिपिट (फायरिंग पिन रोड), मिली मशीन 01, 2ग्रिन्डर, 02ड्रील मशीन, 01डिग्री कंपास, 02हथौड़ी, 01पिलास, 01सिलाई रिंच को मौके से बरामद किया गया। दुकान के मालिक संजीव बिंद उर्फ संजू पुत्र राजेश बिंद निवासी जमुहाई थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह, नि.राम जनम यादव, उनि.राहुल रंजन, उनि.संजय कुमार सिंह,उनि.आशुतोष गुप्ता, हे.का.वीरेन्द्र यादव, दिनेश यादव, का.मनोज कुमार, संदीप सिंह, औंरगजेब खान, विक्रम सिंह रघुवंशी, सहित आदि लोग शामिल रहें।

Share Now...