Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरवृहद रोजगार मेला का हुआ आयोजन

वृहद रोजगार मेला का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देश पर ‘मिशन रोजगार कार्यक्रम‘ के अन्तर्गत सेवायोजन विभाग एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा 01 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे बयालसी इण्टर कालेज जलालपुर जौनपुर में वृहद रोजगार मेला‘ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की 40 से अधिक कम्पनियों एवं सरकारी बैंकों, कीर्तिकुंज आटो मोबाइर्ल्स, जे.पी.मैंनेजमेंट, विप्प्रो इलेक्ट्रानिक, के.एस.मारूति इण्टर प्राइजेज, जे.के.आटो मोबाइर्ल्स, हैवेल्स इण्टरप्राइजेज, टाटा मोर्टस, श्री दिव्या आयुर्वेदिक, आशोका ऑटो सर्विस, जौनपुर डॉट काम, हीरो एक्सपेयर पार्टस, पुखराज हेल्थ केयर, शिव शक्ति ग्रुफ ऑफ कम्पनी, हॉकिंस प्रा.लि., बाइट आग्रेनिक हर्बल्स प्रा.लि., एक्स जेंट एक्वा प्रा.लि., यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया आदि द्वारा 2000 से अधिक युवाओं के रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान किया जायेंगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई., ाfडप्लोमा एवं अन्य शैक्षिक योग्यता व जिनकी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में युवाओं की कैरियर कॉउन्सिलिंग, कौशल विकास मिशन में प्रवेश एवं स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं मुद्रा लोन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी दिया जायेंगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेला में सम्मिलित होकर बेरोजगार छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक लाभ उठाए एवं कौशल विकास मिशन में निःशुल्क प्रशिक्षण के अवसर एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई.डी.पूप्रâ सहित प्रतिभाग कर सकते है।

Share Now...