Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरवृद्ध लापता की दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट

वृद्ध लापता की दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट

जौनपुर। शाहगंज के बीबीगंज चौकी क्षेत्र से एक 80 वर्षीय वृद्ध मंगलवार को लापता हो गए। वे बीबीगंज बाजार में पैसा निकालने गए थे। तीन दिन बाद शुक्रवार को उनके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार बीबीगंज के रामपुर गांव निवासी गुरुदीन मंगलवार को अपने घर से निकले थे। उन्होंने परिवार को बताया था कि वे बीबीगंज बाजार में पैसा निकालने जा रहे हैं। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुत्र राम जियावन ने बताया कि तीन-चार घंटे बीतने के बाद भी जब वो वापस नहीं आए तो परिवार ने हर संभव जगह खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नही मिला। परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share Now...