Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरवृद्धाश्रम में गूँजी जन्मदिन की खुशियाँ

वृद्धाश्रम में गूँजी जन्मदिन की खुशियाँ

  • बुज़ुर्गों के बीच जन्मदिन मनाकर दी अनोखी मिसाल

जौनपुर। समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भाव का परिचय देते हुए वरिष्ठ अध्यापक ऋषि सिंह के सुपुत्र हर्ष सिंह का जन्मदिन इस बार एक अलग अंदाज में मनाया गया। परिजनों ने घर या होटल में कार्यक्रम करने की बजाय वृद्धाश्रम पहुँचकर बुज़ुर्गों के साथ जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं। इस पहल ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं वृद्धाश्रम के बुज़ुर्गों के बीच केक काटकर हर्ष सिंह को आशीर्वाद दिया और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सेवा और संस्कार की भावना जागृत होती है। समाज में बदलाव लाने के लिए ऐसी सोच की नितांत आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुज़ुर्गों को फल और स्वादिष्ट भोजन वितरित किया गया। इसके साथ ही उन्हें अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। बुज़ुर्गों ने बीएसए और परिवार को दिल से आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज उन्हें अपनेपन और परिवार का अनुभव हुआ। जन्मदिन समारोह के दौरान गीत-संगीत और हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। बच्चे-बच्चियों ने बुज़ुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनसे जीवन के अनुभव सुनकर प्रेरणा प्राप्त की। इस अवसर पर विंध्यवासिनी उपाध्याय, पूर्व एआरपी राजू सिंह, डीसी ट्रेनिंग विशाल उपाध्याय, अजय यादव सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Share Now...