जौनपुर धारा,केराकत। विश्व माहवारी दिवस का आयोजन बराई ग्राम पंचायत भवन पर आस्था महिला एवम बाल विकास संस्था डोभी केराकत जौनपुर द्वारा किया गया। जिसमे बराई ग्राम एवं सोहनी, बंबावन गांव से मुसहर समुदाय की कुल 80से ज्यादा किशोरियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सर्वप्रथम माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ, उसके बाद राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम आरबीएसके टीम स्वास्थ विभाग केराकत से प्रभारी राजेंद्र कुमार राय एवं डॉ.स्वाति उपस्थित हुई। जिनके द्वारा माहवारी के समय होने वाले स्वास्थ समस्याओं पर चर्चा किया गया। माहवारी या मासिक धर्म से क्या सावधानियां बरतने की आवश्यकता है, उसको बताया गया साथ ही साथ सेनेटरी पैड का वितरण कराया गया। आयरन की गोली एवं स्वस्थ सेवा जैसे राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय किशोर सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में बताया गया। आंगनवाड़ी विभाग से बाल परियोजना अधिकारी केराकत शशिकला ने आंगनवाड़ी विभाग से मिलने वालीं सरकारी योजना एवं प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को होने वाले वीएचएसएनडी ग्राम स्वास्थ पोषण स्वच्छता दिवस के बारे में बताया। बराई ग्राम प्रधान चंदा सिंह ने गांव की प्रत्येक किशोरी को शिक्षा के लिए प्रेरित किया एवं बताया हर बच्चे एवं बच्ची का पढ़ाई का पूर्ण अधिकार है। मुसहर समुदाय के बच्चो ने ज्यादा से ज्यादा भाग लिया और माहवारी दिवस के दिन ड्राइंग भी बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम मेरी मुस्कान के अंतर्गत हम चुप्पी तोड़ेंगे हम खुलकर बोलेंगे की शुरुआत प्रोग्राम मैनेजर उमा ने संचालित किया और समापन संजू ने किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी विभाग से गीता देवी, आशा शुक्ला, गीता देवी, ऊषा यादव, इन्द्रकला शुक्ला, आशा कार्यकत्री रूबी, प्रधान पति विराट सिंह सहित आदि ने प्रतिभाग किया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
विश्व माहवारी दिवस का आयोजन



