― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeखेलविश्व कप की रेस से बाहर हुआ मोहाली स्टेडियम?

विश्व कप की रेस से बाहर हुआ मोहाली स्टेडियम?

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 की रेस से बाहर हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप का एक भी मैच यहां नहीं खेला जाएगा. आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का भारत में आयोजन होना है. इसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होना है. इससे पहले मोहाली क्रिकेट स्टेडियम को लेकर बुरी खबर है. एक रिपोर्ट के मुताबिक मोहाली में विश्व कप का एक भी मैच नहीं खेला जाएगा. यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. इसी वजह से मोहाली को वेन्यू से हटाया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह का ऑफीशियल बयान सामने नहीं आई है. विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जा सकता है.मोहाली क्रिकेट स्टेडियम विश्व कप 2023 के लिए वेन्यू की रेस से बाहर हो गया है. क्रिकेट्रैकर पर छपी एक खबर के मुताबिक मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में संभवत: एक भी मैच नहीं खेला जाएगा. खबर के मुताबिक कंस्ट्रक्शन वर्क की वजह से मैच नहीं खेला जा सकेगा. हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से इसको लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. वनडे विश्व कप 2023 के दौरान कुल 48 मैच खेले जाने हैं. यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जा सकते हैं. इसके लिए भारत के 12 शहरों को चुना जा सकते हैं. इसमें अहमदाबाद का नाम पहले नंबर पर है. यहां फाइनल मैच भी खेला जा सकता है. इसके साथ-साथ बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई का नाम भी शामिल है.बता दें कि विश्व कप 2011 के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम के साथ भी ऐसा ही मसला हुआ था. 2011 विश्व कप के दौरान ईडन गार्डन स्टेडियम में काम चल रहा था. इसी वजह से यहां भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला मैच शिफ्ट किया था. यह मुकाबला बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था.

Share Now...