- लोगों ने दिखाया जमकर उत्साह, उमड़ा हजारों का जन सैलाब
शाहगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150जन्मशती के अवसर पर रविवार सुबह सुईथा कला क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में भव्य एकता पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान समर्थकों, भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ समेत बेसिक शिक्षा के लोगों के अलावा समूचा जनसैलाब उमड़ पड़ा। पदयात्रा रविवार दस बजे क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित सुईथा कला के लालापुर गांव से शुरू होकर रूधौली, सरपतहा मोड़ होते हुए चार किलोमीटर का सफर तय करते हुए सुईथा ब्लाक मुख्यालय पर जनसभा का रूप धारण कर लिया। इस दौरान वक्ताओं द्वारा लोगों में एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल व क्षेत्रीय विधायक सिंह द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने जहां लौह पुरुष के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से एकता अखंडता की रक्षा करने की अपील किया, वहीं विधायक ने भी अपने विचार को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश वर्मा और आभार ज्ञापन अजीत प्रजापति ने किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं समेत आंगनबाड़ी, बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, सुइथा कला क्षेत्र के ग्राम प्रधान के अलावा नटोली ग्राम से दीपक गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा रहा।



