- पांच सौ घरों के लोग अंधेरे में रात बिताने पर मजबूर
- जिला मुख्यालय पर तीन दिन बाद पीड़ित ग्रामीण देंगे धरना
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव के दलित बस्ती से जुड़े विद्युत सप्लाई विद्युत कर्मियों व अधिकारियो ने तार काट दिया जिससे 500 से अधिक घरो के लोग अंधेरे में रात बिताने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार विद्युत कर्मियों ने सत्तापक्ष के इशारे पर विघुत सप्लाई काटी है। जानकारी के अनुसार लाडलेपुर गांव में दलित बस्ती से जुड़ी हरिजन पासी पाल सोनकर जैसी समाज के 500 घरों की विद्युत सप्लाई काट दी है जिसकी विद्युत सप्लाई विद्युत कर्मियों अधिकारियों ने किसी बात से खिन्न होकर काट दी। 500 घरों पर के लोग रात अंधेरे में पर बिताने पर मजबूर हैं। जिसमें कई ग्रामीणों ने कहा कि यह कार्रवाई सत्ता पक्ष के इशारे पर की गई है। अगर शीघ्र विद्युत सप्लाई नहीं जोड़ी जाती है तो वह जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। मामले को मुख्यमंत्री के दरबार मे भी ले जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सिंचाई बाधित हो गई है व अन्य कृषि कार्य रूक गए हैं। रात में चारों तरफ अंधेरा फैला रहता है। यह कार्रवाई गांव के दबंग के इशारे पर की गई है। इस बारे में कई बार विद्युत विभाग के जेई व अन्य अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। गांव के पूर्व प्रधान धीरेंद्र यादव गुड्डू ने कहा कि बिना किसी सूचना के नोटिस के विद्युत सप्लाई काटना गलत है और किसी का बिल भी बकाया नहीं है किसलिए यह विद्युत आपूर्ति काटी गई जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री समेत अन्य विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से की जाएगी।