Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविद्यालय प्रबंध सीमित का हुआ गठन, धर्मेंद्र शर्मा बने अध्यक्ष

विद्यालय प्रबंध सीमित का हुआ गठन, धर्मेंद्र शर्मा बने अध्यक्ष

जौनपुर धारा, बदलापुर। संविधान के अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में समुदायों की सहभागिता एवं स्वामित्व बढ़ाने के लिए विद्यालयों में प्रबंध समिति एसएमसी का गठन किया जाना चाहिए जिसके क्रम में मंगलवार को अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में कार्यकाल पूरा होने के उपरांत शासन के निर्देशानुसार पुराने विद्यालय प्रबंध समिति को भंग करते हुए नए प्रबंध समिति का गठन किया गया। विद्यालय में अभिभावकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई प्रबंध समिति बनाई गई जिसमें सर्वप्रथम प्रबंध समिति कि शासन द्वारा नामित सचिव के रूप में राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. विभा शुक्ला, सभासद हरजीत शर्मा, क्षेत्र के राजस्व लेखपाल राजेश पटेल, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम प्रियंका सिंह रहीं। नई विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा किए गए विकास कार्य तथा विद्यालय के प्रति समिर्पत भाव को देखते हुए पुन: धर्मेंद्र कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया जबकि फूलकली को उपाध्यक्ष बनाया गया। तत्पश्चात क्रमश: 9 सदस्य चुने गए जिसमें पवन कुमार, शाहिद अहमद, कृष्णदेव शर्मा, नीलम, सुनीता यादव, सीमा देवी, हीरामनि, इंदु चतुर्वेदी, सबरूल निशा को चुना गया। अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यालय के कक्षा 1 से लेकर 5 तक के जिन बच्चों ने निपुण लक्ष्य को प्राप्त कर लिया था उन्हें पुरस्कार दिया गया। उक्त अवसर पर सक्रिय अध्यापक प्रदीप शर्मा, अध्यापक गण प्रियव्रत मिश्रा, गार्गी त्रिपाठी, प्रतिभा यादव, रीता देवी, विमल चंद गुप्ता, वीर प्रकाश यादव, शिक्षामित्र अरविंद यादव, आंगनवाड़ी सहायिका मंजू सिंह सहित काफी संख्या में अभिभावक तथा रसोईया मौजूद रहीं।

Share Now...