Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर चोरी

विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर चोरी

जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के जनता जनार्दन लघु माध्यमिक विद्यालय रतासी में बुद्धवार की रात अज्ञात चोरों ने रसोई का ताला तोड़कर खाद्यान्न व बर्तन चुरा लिया। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार सुबह जब रसोईये स्कूल पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा देख प्रधानाध्यापक अमर बहादुर यादव को सूचना दी। प्रधानाध्यापक ने कमरे में जाकर देखा तो एमडीएम का कई बोरा खाद्यान्न व बर्तन चोरी हो गये थे जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

Share Now...