जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर स्थित एक ईंट भ_े के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिकन्दर पुत्र जितेन्द्र बनवासी निवासी ग्राम कनुवानी के रूप में हुई है। सिकन्दर अपने दादा रामधनी बनवासी व अन्य परिजनों के साथ खर्गसेनपुर स्थित ईंट भ_े पर आया था। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपने दो अन्य साथियों के साथ दुकान से कुछ सामान लेने निकला था। इस दौरान भ_े के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना होने की जानकारी सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव परिजन लेकर पुन: भ_े पर पहुंचे, जहां रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के दादा रामधनी बनवासी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
वाहन के धक्के से बालक की मौत

Previous article
Next article